इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे: भागलपुर में 10 वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री वितरण के साथ शानदार समापन

‘शेयर टू शाइन’ (Share to Shine) थीम के तहत सप्ताह भर से चल रहे इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे का शानदार समापन हो गया.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट Bhagalpur News : ”शेयर टू शाइन” (Share to Shine) थीम के तहत सप्ताह भर से चल रहे इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे का शानदार समापन हो गया. इस अवसर पर भागलपुर जिले के भवनाथपुर स्थित ”दीवाना क्लब” में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के 10 प्रमुख वॉलीबॉल क्लबों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. यह पूरा आयोजन आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत के जीवन दर्शन से प्रेरित था.

135 क्लबों को मिली खेल सामग्री

आर्ट ऑफ गिविंग की बिहार यूनिट के अध्यक्ष नील कमल राय ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे बिहार के कुल 135 वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. समापन समारोह के दौरान प्रत्येक चयनित क्लब को 3-3 वॉलीबॉल और 1-1 नेट प्रदान किया गया. नील कमल राय ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और बिहार राज्य यूनिट की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया. इसके साथ ही उन्होंने नेशनल कन्वेनर व कीट (KIIT) यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डीजी डॉ गगनेंदु दास के प्रयासों की भी सराहना की.

इन क्लबों और स्कूलों को मिली सामग्री

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर अच्युत सामंत की प्रेरणा से कई प्रमुख क्लबों और शैक्षणिक संस्थानों को खेल सामग्री सौंपी गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैंदीवाना क्लब भवनाथपुर

दीवाना क्लब मांकदपुर

रणनुचक वॉलीबॉल क्लब

गौरीपुर और तिलकपुर क्लब

छोटी भवनाथपुर क्लब

एमजे पब्लिक स्कूल

रामकृष्ण विद्या मंदिर

माउंट कार्मेल स्कूल

बिरला ओपन माइंड स्कूल

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस गरिमामयी समापन समारोह में समाज सेवा और खेल जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम में समाजसेवी व मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर मिथिलेश राय, आर्ट ऑफ गिविंग भागलपुर ग्रामीण के कन्वेनर मृत्युंजय चौधरी, रामसुभग चौधरी, नीलेश कुमार सहित राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मृणाल किशोर और कुणाल भारती उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट के संयुक्त सचिव मृत्युंजय चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >