अमरपुर. बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के अठमाहा उच्च विद्यालय मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसके पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसके बाद छात्र व छात्राओं ने संगीत, चित्रकला एवं दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया. दौड़ प्रतियोगिता में नवम वर्ग के छात्र पक्ष से प्रथम स्थान शिवम कुमार, द्वितीय स्थान अंकित कुमार, तृतीय स्थान थोती कुमार, छात्रा पक्ष से प्रथम स्थान स्मृति कुमारी, द्वितीय स्थान सरस्वती कुमारी तथा तृतीय स्थान लक्ष्मी कुमारी ने प्राप्त किया. चित्रकला में प्लस टू की छात्रा अनुप्रिया ने प्रथम स्थान, शिवानी ने द्वितीय स्थान तथा सोनाली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं संगीत प्रतियोगिता में नवम वर्ग की छात्रा अलका ने प्रथम स्थान, मनीषा ने द्वितीय स्थान तथा अलका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के संगीत शिक्षक विकास सिंह गुलटी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रणव कुमार ने किया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक दयानंद मिश्र, ममता कुमारी, राजन कुमार, प्रियंका कुमारी, गुंजन कुमार, रामप्रवेश कुमार, हिमांशु कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
