शंभुगंज में पर्यवेक्षक व प्रगणक का विशेष शिविर आयोजित

प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भारत की जनगणना 2027 मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूर्ण होने पर चार्ज स्तर पर फील्ड ट्रेनर का एक जांच दल का गठन किया गया.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भारत की जनगणना 2027 मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूर्ण होने पर चार्ज स्तर पर फील्ड ट्रेनर का एक जांच दल का गठन किया गया. जब गठित जांच दल के द्वारा जांचोपरांत काफी गलतियां पाया गया. इस संबंध में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मोबाइल द्वारा संपर्क कर, ग्रुप मैसेज एवं वीसी के माध्यम से गलतियों को सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया. लेकिन निर्देश के बावजूद गलतियों में विशेष सुधार नहीं होने पर सभी पर्यवेक्षक को अपने-अपने प्रगणक के साथ प्रखंड स्तर पर विशेष आयोजित शिविर में सम्मिलित होने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि दो दिन विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. क्षेत्र में कुल पर्यवेक्षक 55, कुल प्रगणक 346 एवं मकान गणना खंड 401 हैं. वहीं आयोजित शिविर में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित हुए और फील्ड ट्रेनर द्वारा अपलोड डाटा का सुधार किया गया. सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को निर्देश दिया गया कि डाटा में शुद्धता का विशेष ख्याल रखते हुए डाटा सही कर अपलोड करेंगे ताकि निर्धारित समय अवधि में चार्ज स्तर से भी अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु भेजा सकें. इस मौके पर प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ नीतीश कुमार, अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, सुमीत कुमार, दीपक कुमार ठाकुर, कन्हैया भगत, प्रवीण कुमार, गणेश शंकर विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >