एसपी ने रजौन थाना का किया औचक निरीक्षण, दिये कई अहम निर्देश

एसपी ने रजौन थाना का किया औचक निरीक्षण, दिये कई अहम निर्देश

बांका/ रजौन. पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा ने सोमवार को रजौन थाना का औचक निरीक्षण किया. पुलिस कप्तान के रजौन थाना पहुंचते ही थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस कप्तान ने लंबित पड़े कांडों के निष्पादन पर बल दिया. साथ ही थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार को सभी लंबित पड़े केस का अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अगर पदाधिकारियों की कमी होगी तो अलग से पदाधिकारी भेजे जायेंगे. लेकिन हर हाल में अपराध पर अंकुश लगना चाहिए. एसपी ने संबंधित सभी अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि अगर कांड का निष्पादन नहीं किया जायेगा तो संबंधित अनुसंधानकर्ता कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे. पुलिस कप्तान ने कहा कि शराब और बालू वाले केस को पुलिस पदाधिकारी जल्द से जल्द निष्पादित करें. साथ ही पुलिस गश्त तेज करने, अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाने, पुलिस पब्लिक मीटिंग करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. हालांकि पुलिस कप्तान यहां ज्यादा देर नहीं रुके. पुलिस कप्तान के जाने के बाद सभी पुलिस पदाधिकारी ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >