दक्षिणी पश्चिमी मानसून का बिहार में प्रवेश, बारिश की संभावना
अगले दो तीन दिनों के दौरान बांका व भागलपुर में सहित अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी तूफान की संभावना है. हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
बिहार में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के प्रवेश करने के साथ ही अगले दो तीन दिनों के दौरान बांका व भागलपुर में सहित अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी तूफान की संभावना है. हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मानसून के प्रवेश करने के साथ ही 13 से 14 जून को बांका व आस-पास के जिलों में भारी वर्षा के संकेत है. शनिवार को उच्चतम तापमान 36 एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. शनिवार को सुबह होने के साथ ही मौसम में तब्दीली का असर देखने को मिला. हालांकि इस दौरान उमस भरी गर्मी मौजूद रहीं. दोपहर बाद मौसम में नरमी देखा गया, जिससे मौसम सुहाना हो गया.
-बांका में कहीं भारी तो कुछ जगहों पर हुई मध्यम बारिश, खेतों में बढ़ी चहलकदमी
बांका. बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून तक जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, तेज हवाएं तथा वर्षा होने की संभावना है. खासकर शनिवार को जिले में एक दो जगहों पर हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में 14 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा दक्षिणी पूर्वी हवा चलने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सापेक्षिक अर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत, दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अलनीनो जैसी परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं. इसके प्रभाव से बिहार में हल्की व मध्यम वर्षा होने की आशंका जताई गयी है. खास यह भी कि गत 11 जून को ही दक्षिणी पश्चिमी मानसून बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा व मधुबनी जिलों में पहुंच चुका है, जो जल्द ही बिहार के शेष भागों में बढ़ने का अनुमान है. ऐसे में किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने की अपील की गयी है. मौसम विभाग ने लोगों से आगामी दिनों में जारी मौसम बुलेटिन पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.