बांका सदर अस्पताल में आज 24 घंटे इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवा, जानें किस पाली में रहेंगे कौन डॉक्टर

बांका सदर अस्पताल में शुक्रवार को चिकित्सा सेवाएं निर्धारित रोस्टर के अनुसार चलेंगी. एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, जबकि OPD दो पालियों में संचालित होगी. गंभीर मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है.

बांका सदर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों के लिए चिकित्सा सेवाएं निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित होंगी. अस्पताल में एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जबकि विभिन्न विभागों की ओपीडी सुबह से शाम तक दो पालियों में चलेगी. गंभीर मरीजों और नवजातों के इलाज के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तीन अलग-अलग पालियों में लगायी गयी है. वहीं मेडिकल, गायनी, सर्जरी, अर्थो, पीडिया, आई, डेंटल और फिजियोथेरेपी ओपीडी में भी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे.

रात-दिन तीन पालियों में संभलेगी एसएनसीयू की कमान

सदर अस्पताल की एसएनसीयू सेवा तीन पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी, जिसमें डॉ पंकज कुमार गुप्ता ड्यूटी पर रहेंगे. दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ जितेंद्र कुमार सेवा देंगे. रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक तीसरी पाली में डॉ रविकांत एसएनसीयू की जिम्मेदारी संभालेंगे.

इमरजेंसी में भी 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा भी तीन पालियों में चौबीसों घंटे जारी रहेगी. सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ संजय कुमार सुमन, दोपहर 2 से रात 8 बजे तक डॉ अमल आनंद और रात 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ रविकांत इमरजेंसी ड्यूटी में रहेंगे. इससे अचानक तबीयत बिगड़ने या गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा.

महिला मरीजों के लिए भी डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित

महिला चिकित्सक की ड्यूटी भी पूरे दिन के लिए तय की गयी है. पहली और दूसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा मरीजों को सेवा देंगी, जबकि तीसरी पाली में डॉ अनिता अरुण ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी. इससे महिला मरीजों को निर्धारित समय में चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिल सकेगा.

सुबह 9 बजे से शुरू होगी ओपीडी, शाम तक मिलेगा इलाज

शुक्रवार को सदर अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में चलेगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी. मेडिकल ओपीडी में डॉ दिलीप कुमार, गायनी में डॉ अनिता अरुण, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात मरीजों को देखेंगी.

सर्जरी व अर्थो ओपीडी में डॉ पवन कुमार झा, पीडिया में डॉ पंकज कुमार गुप्ता, आई ओपीडी में डॉ धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार की ड्यूटी रहेगी. डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी में डॉ मणिशंकर कुमार और डॉ वकार मुस्तफा मरीजों को सेवा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >