दस लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दस लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीवरण गांव में छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि विभाग के मुकेश कुमार दास के नेतृत्व में उक्त गांव में की गयी छापेमारी के क्रम में 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गांव के ही वैजनाथ दास को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा तीन व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >