फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पथैंय गांव स्थित बजरंगवली मंदिर के समीप 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि पुलिस ने इटवा गांव निवासी तस्कर मंगल सोरेन को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पथैंय गांव की ओर उक्त व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है. इसी दौरान गश्ती पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने पुलिस बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया है. थाना में गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
