शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव से पुलिस ने 41 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

अमरपुर. थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव से पुलिस ने 41 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली कि नूरगंज गांव में देसी शराब की बिक्री की जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के रंजीत यादव के घर में छापामारी की. घर में तलाशी के दौरान 41 लीटर देसी शराब बरामद हुई. मौके से पुलिस ने रंजीत यादव के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >