गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

बौंसी. गांजा तस्करी के आरोप में बौंसी पुलिस के द्वारा पंडा टोला निवासी विष्णु झा के पुत्र नंदकुमार झा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आरोपी की गिरफ्तारी अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट कुमार रवि की मौजूदगी में की गयी. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को उसके घर से 475 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि दिसंबर 2020 में भी आरोपी की गिरफ्तारी गांजा तस्करी में की गयी थी. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ पुलिस अवर निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >