140 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

पुलिस ने वाहन जांच के दौरान खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग में तेलिया मोड़ के समीप एक ऑटो से 140 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया.

फुल्लीडुमर. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग में तेलिया मोड़ के समीप एक ऑटो से 140 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया. मौके पर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार करते हुए शराब में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि शंभुगंज थाना क्षेत्र के बिहारी कुमार, पिता अनील दास ऑटो से सादपुर पंचायत की ओर से आ रहा था. इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने ऑटो से 140 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया. मौके पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए ऑटो को जब्त कर लिया. गिरफ्तार तस्कर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >