चांदन (बांका). चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भू-विवाद से जुड़े मामलों के निबटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ रविकांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में चांदन थाना के थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती व आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान भू-विवाद से संबंधित कुल 10 नये व पुराने आवेदन प्राप्त हुए. तीनों थाना क्षेत्र के जमीन संबंधित आवेदन जनता दरबार में देकर उचित कार्रवाई की मांग की. सुनवाई के क्रम में छह मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को जांच के लिए संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को सौंप दिया गया. इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी दीपका भारती, कर्मचारी रुपेश कुमार, मनीष कुमार एवं कुश कुमार आदि मौजूद थे.
चांदन अंचल कार्यालय में जनता दरबार में छह मामले निष्पादित
चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भू-विवाद से जुड़े मामलों के निबटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया.
