जनता दरबार में छह मामले का ऑन स्पॉट निबटारा

थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा व सीओ रजनी कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुई.

अमरपुर. थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा व सीओ रजनी कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुई. इसमें क्षेत्र के कामदेवपुर गांव निवासी प्रमोद राम, सिहुड़ी गांव निवासी अरूण कुमार झा, राम मंडल, विदनचक गांव निवासी ब्रजेश कुमार, बाजा गांव निवासी बंटी कुमार झा व हसनपुर गांव निवासी महमुद ने जमीन विवाद से जुड़े मामले का आवेदन जमा दिया. मौके पर सीओ ने उक्त सभी मामलों में दोनों प���्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजातों के अवलोकन व दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामले का निष्पादन किया. वहीं पूर्व में निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये फरियादियों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अवलोकन कर सीओ ने अगले शनिवार को मूलप्रति के साथ जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया. इस मौके पर अंचल सीआई राजेश कुमार झा, दलपति अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >