श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, दुकानों की जांच, एक्सपायरी सामान मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में लाखों कांवरिया श्रद्धालु पहुंचेंगे. बांका प्रशासन ने उनके लिए सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है. निरीक्षण के दौरान दुकानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए बांका प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है. बेलहर प्रखंड के जिलेबिया मोड़ से धौरी तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

खाद्य सुरक्षा टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रवेन्द्र कुमार और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत कुमार पंडित ने पुलिस बल के साथ जिलेबिया मोड़ से धौरी तक विभिन्न खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान दुकानों की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और संक्रमण से बचाव के उपायों का बारीकी से जायजा लिया गया.

ढककर रखें खाद्य सामग्री, दें ताजा और स्वच्छ भोजन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी खाद्य पदार्थ ढककर रखने और कांवरिया श्रद्धालुओं को ताजा एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक दुकान में डस्टबिन रखने, उसका नियमित उपयोग और सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे और खाद्य पदार्थ दूषित न हों.

रेट लिस्ट और कमर्शियल गैस अनिवार्य

प्रशासन ने सभी दुकानदारों को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. साथ ही श्रद्धालुओं से निर्धारित दर पर ही खाद्य सामग्री बेचने को कहा गया. निरीक्षण टीम ने स्पष्ट किया कि दुकानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाए. यदि किसी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एक्सपायरी सामान मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

अधिकारियों ने दुकानदारों को केवल वैध अवधि वाले कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड पानी और अन्य खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया. चेतावनी दी गई कि यदि किसी दुकान में एक्सपायरी उत्पाद पाए गए तो दुकान बंद कराने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. प्रशासन ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >