जनता दरबार में सात मामलों का किया निष्पादन

भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर धोरैया एवं धनकुंड थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

धोरैया. भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर धोरैया एवं धनकुंड थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. धोरैया थाना में आरओ काजल कुमारी एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व तथा धनकुंड थाना में आरओ एवं थानाध्यक्ष सुभाष पासवान जनता दरबार में शामिल हुए. आरओ ने बताया कि धोरैया थाना में तीन नया आवेदन प्राप्त हुआ, मौके पर ही पूर्व के तीन आवेदन सहित पांच आवेदन का निष्पादन कर दिया गया. आरओ ने भूमि विवाद संबंधित मामले को लेकर लोगों को जनता दरबार में आने की अपील की है. बताया कि जनता दरबार में आने वाले आवेदन की जांच राजस्व कर्मचारी से करवाने के बाद नियमत: निष्पादन किया जाता है. वहीं धनकुंड थाना में दो नये आवेदन प्राप्त हुए. यहां दोनों आवेदन का निष्पादन कर दिया गया. इस दौरान राजस्व कर्मचारी गयादीन कुमार यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >