शराब के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

शराब के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने जांच अभियान के तहत कटोरिया थाना के राजवाड़ा पुल समीप एक बाइक सवार तीन अभियुक्तों को 2 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जिसमें पैलवा के रविंद्र कुमार, कानीमोह के प्रमोद कुमार व तुर्की निवासी सहवाग कुमार शामिल है. साथ ही उनकी बाईक जब्त की गयी है. वहीं चांदन थाना के पेलवा गांव समीप बाईक सवार दो अभियुक्तों को 0.375लीo अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसमें जसीडीह के हरिशंकर पंडित व संजय कुमार पंडित शामिल है. इनकी बाईक जब्त की गयी है. इसके अलावा कटोरिया के गोरियारी नदी पुल के समीप देवाकोलिया निवासी राजेश हेंब्रम, सहदेवनाडीह के सुभाष सोरेन को 0.360 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >