बांका में आज सदर अस्पताल की OPD बंद, जानिये इमरजेंसी में कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

Banka Hospital Update : रविवार को बांका सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की है.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट : अगर आप रविवार को बांका सदर अस्पताल में इलाज कराने जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने रविवार को सामान्य ओपीडी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है. हालांकि इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेगी. अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, महिला डॉक्टरों और जीएनएम स्टाफ की तैनाती की गयी है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे तैनात

सदर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इमरजेंसी सेवा में अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ उस्मान गनी मरीजों का इलाज करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संजीव कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ रविकांत इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.

महिला चिकित्सक और एसएनसीयू में भी विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों की सुविधा के लिए डॉ अमृता प्रीतम की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं नवजात शिशु देखभाल इकाई यानी एसएनसीयू में डॉ बालकृष्ण चौधरी और डॉ रविकांत मौजूद रहेंगे. एनेसथेसिया विभाग में डॉ कुमार सौरभ अपनी सेवा देंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए ऑन कॉल चिकित्सकों की भी व्यवस्था की गयी है.

वार्डों में जीएनएम और प्रसव कक्ष में महिला डॉक्टर रहेंगी मौजूद

अस्पताल के सभी वार्डों में ए ग्रेड नर्स और जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्ववत रहेगी. प्रसव कक्ष में महिला चिकित्सकों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्टों में लगायी गयी है, ताकि प्रसूता महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो. हालांकि रविवार को ब्लड सेंटर बंद रहेगा.

मरीजों से इमरजेंसी में ही अस्पताल आने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सामान्य जांच या ओपीडी संबंधी इलाज के लिए सोमवार को अस्पताल आएं और रविवार को केवल आपात स्थिति में ही अस्पताल पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >