बांका सदर अस्पताल में आज दो पालियों में OPD, इमरजेंसी और SNCU सेवाएं 24 घंटे रहेंगी चालू

बांका सदर अस्पताल में आज से OPD सेवाएं दो पालियों में शुरू होंगी. इमरजेंसी और SNCU सेवाएं 24 घंटे तीन पालियों में उपलब्ध रहेंगी. डॉक्टरों की पूरी सूची और समय सारिणी यहां देखें.

बांका सदर अस्पताल में मंगलवार को मरीजों के लिए ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी और एसएनसीयू की सेवाएं तीन पालियों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से मंगलवार के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर जारी किया गया है.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पहली ओपीडी

सदर अस्पताल में पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इसके बाद दूसरी ओपीडी दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी.

आज की ओपीडी में मेडिकल विभाग में डॉ. विजय कुमार, गायनी में डॉ. रश्मि सीमा, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात मरीजों की जांच करेंगी. सर्जरी एवं ऑर्थो ओपीडी में डॉ. संजय कुमार सुमन, पीडिया में डॉ. रविकांत, आई ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार की ड्यूटी रहेगी.

वहीं, ईएनटी ओपीडी में डॉ. गजनफर अली, डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा मरीजों को सेवा देंगे.

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी

अस्पताल प्रबंधन के रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी तीन पालियों में रहेगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलेगी.

इमरजेंसी में पहली पाली में डॉ. अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ. अबसार आलम और डॉ. सूरज कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ड्यूटी पर रहेंगे.

एसएनसीयू और महिला चिकित्सक का भी रोस्टर जारी

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. रविकांत, दूसरी पाली में डॉ. रागिनी प्रिया और तीसरी पाली में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता सेवा देंगे.

महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा महिला मरीजों की जांच और इलाज करेंगी.

आज की ड्यूटी एक नजर में

  • पहली ओपीडी: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • दूसरी ओपीडी: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
  • इमरजेंसी: तीन पालियों में 24 घंटे
  • एसएनसीयू: तीन पालियों में 24 घंटे
  • महिला चिकित्सक: तीन पालियों में ड्यूटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >