बांका सदर अस्पताल में रविवार, 13 सितंबर को मरीजों के लिए ओपीडी सेवा और ब्लड सेंटर बंद रहेगा. हालांकि, अस्पताल में इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों की तीन पालियों में ड्यूटी लगायी गयी है.
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इमरजेंसी और एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सभी वार्डों में ए ग्रेड नर्स/जीएनएम की ड्यूटी पूर्ववत रहेगी.
इमरजेंसी में इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी
- पहली पाली: डॉ. उस्मान गनी - सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- दूसरी पाली: डॉ. अबसर आलम - दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक
- तीसरी पाली: डॉ. रविकांत - रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक
एसएनसीयू में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात
एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. रागिनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ. रविकांत मरीजों का इलाज करेंगे.
महिला चिकित्सक के रूप में डॉ. अनिता अरुण की ड्यूटी रहेगी. वहीं महिला चिकित्सक की ड्यूटी में डॉ. रश्मि सीमा भी अपनी सेवा देंगी.
ऑन कॉल भी उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक
अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख के लिए ऑन कॉल ड्यूटी पर भी चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. सभी वार्डों में जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्ववत रखी गयी है.
ध्यान दें: रविवार को सामान्य ओपीडी और ब्लड सेंटर बंद रहेगा, लेकिन आपात स्थिति में मरीजों को इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध होगी.
