भरतशिला व वारसावाद में लगा राजस्व महाअभियान शिविर

भरतशिला व वारसावाद में लगा राजस्व महाअभियान शिविर

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत भरतशिला एवं वारसावाद में मंगलवार को राजस्व महाअभियान को लेकर द्वितीय शिविर आयोजित किया गया. शिविर में पहुंचे रैयतों द्वारा डिजिटल जमाबंदी में त्रुटि के सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदीयों को ऑनलाइन करने को लेकर आवेदन दिया गया. जिसमें भरतशिला पंचायत में 247 आवेदन वहीं वारसावाद पंचायत में 168 आवेदन रैयतों द्वारा जमा किया गया है. भरतशिला पंचायत के शिविर में सीओ जुगनू रानी द्वारा जायज़ा लिया गया और उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस मौके पर शिविर में राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार, हरिनंदन कुमार सिंह, डीईओ कुणाल कुमार शर्मा, जयकृष्ण हरि, अजित कुमार सिंह, कुंदन कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >