रविदास सम्मान समारोह 21 सितंबर को

बिहार फुले आंबेडकर युवा मंच की बैठक रविवार को बांका में डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा समक्ष की गयी

बांका. बिहार फुले आंबेडकर युवा मंच की बैठक रविवार को बांका में डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा समक्ष की गयी. अध्यक्षता कर रहे विभाष दास ने कहा जिले भर में रविदास समाज की आबादी लाखों में है, इसके बावजूद रविदास समाज का सम्मान हासिए पर है. जिले भर के रविदास समाज के लोगों को एकजुट किया जायेगा. आगामी 21 सितंबर को रविदास सम्मान समारोह कार्यक्रम किया जायेगा. दलित युवा नेता विपिन कुमार दास ने कहा जिले में दलितों पर कई हमले होते रहे हैं, पर कोई सुध लेने वाला नहीं है. इसलिए रविदास सम्मान समारोह कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहब के संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा कर समाज में जागृति अभियान चलाया जायेगा. दलित समाज अपने कानूनी अधिकारों को जाने तब ही अन्याय, उत्पीड़न के मामले कम होंगे. बैठक में संयोजक विभाष दास, विपिन कुमार दास, भीम आर्मी एकता मिशन प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनंदन दास, मोरहिल मांझी, भीम सेना नेता वंशीधर दास, मदन दास, निलेश दास, सुशील मांझी, सिंहेश्वर मांझी, अम्बेडकर सेवा संघ के जीतेंद्र दास, पप्पू दास, रंजीत दास, अविनाश कुमार, चंचल कुमार, मनोरंजन पासवान, सुखदेव हरिजन, किशोर तांती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >