पंजवारा के प्लस टू राज संपोषि स्कूल में दिखा बच्चों का ज्ञान और देशभक्ति, क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

पंजवारा स्थित प्लस टू राज संपोषित उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक रोमांचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में वर्ग नवम और दशम के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान व देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया.

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पंजवारा स्थित प्लस टू राज संपोषि उच्च विद्यालय में वर्ग नवम और दशम के छात्र-छात्राओं के बीच रोमांचक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सवालों के जवाब देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति के साथ शैक्षणिक उत्साह का माहौल देखने को मिला.

सवालों के बीच दिखा छात्रों का आत्मविश्वास

क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गये. छात्रों ने अपनी जानकारी और त्वरित सोच का इस्तेमाल करते हुए सवालों के जवाब दिए.

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. हर सवाल के साथ प्रतिभागियों का आत्मविश्वास और बढ़ता गया. विद्यालय के शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक पिंकू कुमारी ने की. वहीं मंच संचालन शिक्षक आकाश कुमार ने कुशलतापूर्वक किया. उनके संचालन से प्रतियोगिता का माहौल रोचक और व्यवस्थित बना रहा.

विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. निर्णायक मंडल में शिक्षक रुपेश रंजन, बबलू कुमार, हिमांशु कुमार, कयूम अंसारी, धर्मेंद्र कुमार निराला, रंजीत तिवारी, राहुल कुमार, विश्वजीत कुमार और निशा कुमारी शामिल रहे.

मेधावी छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

क्विज प्रतियोगिता में निकिता, कोमल, स्वाति, नंदिनी, लक्ष्मी, रेशमी, राखी, आकांक्षा, पायल, अंजलि, अदिति, पंखुड़ी और रिया सहित कई छात्राओं ने भाग लिया. वहीं छात्रों में बिहारी, अभिनंदन और प्रियांशु ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ सवालों का सामना किया. बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया.

देशभक्ति के साथ शिक्षा का भी मिला संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में ज्ञान बढ़ाने के साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत किया. विद्यालय के अन्य शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और शैक्षणिक उत्साह से सराबोर रहा. शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >