तेलहन व दलहन के दामों में चढ़ाव, अन्य जींसो के कीमत रहेंगे सामान्य

Banka Market News : स्थानीय व्यवसायिक मंडी में इस सप्ताह तेलहन और दलहन के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारियों के अनुसार बारिश और भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से आवक प्रभावित हुई है. इससे बाजार में कई जींसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जबकि अन्य खाद्यान्न के दाम सामान्य रहने की संभावना जतायी गयी है.

मंडी व्यवसायियों ने बताया कि सरसों, अरहर, मूंग और मसूर जैसी दलहन व तेलहन फसलों की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है. दूसरी ओर गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. व्यापारियों का मानना है कि आवक सामान्य होने तक बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

मंडी का बाजार भाव

दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम

मक्का 2050- 1950

गेहू 2600- 2550

चावल मंसूरी 3400- 3200

चावल अरवा मोटा 3200- 3050

चावल बासमती 13000- 12500

दाल मसूर 6750- 5550

दाल मूंग 9600- 9540

दाल अरहर 14500- 10600

दाल चना 6600- 5550

गोटा चना 6400- 6200

गोटा मूंग 9000- 8500

सरसों काला 7100- 6800

सरसों पीला 7500- 7300

सरसों तेल 15ली. 2470- 2070

आलू 1400- 1200

प्याज 1900- 1800व्यापारियों के अनुसार यदि मौसम सामान्य रहा और आवक में सुधार हुआ तो आने वाले दिनों में कुछ जींसों की कीमतों में स्थिरता लौट सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >