चुटिया गांव में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी

चुटिया गांव में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी

शंभूगंज. शंभूगंज थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात व कीमती बर्तन समेत करीब दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद नदीम अख्तर की पत्नी अम्बरी नाज अपने घर पहुंची. वहां उसने देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और सोने-चांदी के जेवरात, पीतल, तांबे के बर्तन समेत कीमती सामान चोरी हो गये हैं. घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. चोरी को लेकर गांव के ही दो लोगों पर शक जताया गया है. बताया जा रहा है कि गृहस्वामी अपने घर में ताला लगाकर भागलपुर में रहते थे. वहीं से घर आते-जाते थे. चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >