राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर की स्थापना दिवस पर निकाली गयी शोभायात्रा

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव स्थित ऐतिहासिक राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में शनिवार को स्थापना दिवस बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव स्थित ऐतिहासिक राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में शनिवार को स्थापना दिवस बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. 1840 में स्थापित इस प्राचीन मंदिर की वर्ष 2012 में पुनर्स्थापना की गयी थी. तब से प्रत्येक वर्ष फागुन मास के शुक्ल पक्ष में पुनर्स्थापना दिवस को स्थापना दिवस के रूप में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाने की परंपरा चली आ रही हैं. शनिवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा-अर्चना व कन्या जमाया गया. शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. शोभा यात्रा में भगवान राधा-कृष्ण की सजीव झांकी, ध्वज-पताकाएं और भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव भ्रमण कर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची. शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. शोभा यात्रा को देखने के लिए रास्ते के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रहीं. श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. मंदिर के मुख्य पंडित राजकिशोर झा, महानंद चौधरी, सुभाष झा, श्याम सुंदर झा, उमाकांत झा, अरविंद मिश्र द्वारा बताया कि यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने कहा कि 2012 में पुनर्स्थापना के बाद से स्थापना दिवस को विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखना और नयी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. शोभायात्रा के बाद अष्टयाम सह संकीर्तन का आयोजन किया गया, रात्रि में महाआरती कार्यक्रम के प्रसाद वितरण किया गया. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दूसरे दिन रविवार को रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >