शिवाजी चौक के समीप गड्ढा बना हादसे का कारण, प्रशासन से मरम्मत की मांग

शहर के मुख्य बाजार स्थित शिवाजी चौक-अलीगंज मुख्य मार्ग पर बना विशाल गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है.

बांका. शहर के मुख्य बाजार स्थित शिवाजी चौक-अलीगंज मुख्य मार्ग पर बना विशाल गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. करीब एक फीट गहरा और लगभग 10 फीट चौड़ा यह गड्ढा बीते दिनों हुई बारिश के बाद पानी से भर गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गयी है. मुख्य चौक के समीप होने के बावजूद लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का कहना है कि आम दिनों में भी यह गड्ढा आवागमन में बड़ी बाधा बना रहता है. बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गयी है. पानी भर जाने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक और छोटे वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है. व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. ज्ञात हो कि यह सड़क पथ निर्माण विभाग बांका के अधीन है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. गौरतलब है कि शिवाजी चौक से अलीगंज होते हुए यह सड़क सीधे लकड़ीकोला और संतालपरगना तक जाती है. जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग और वाहन गुजरते हैं. बड़े मालवाहक वाहनों की भी लगातार आवाजाही रहती है. इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गयी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >