अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बौंसी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है.

बौंसी. बौंसी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी के डिगरी पहाड़ी गांव के समीप अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर चालक बौंसी बाजार की ओर आ रहा है. सूचना पर गश्ती वाहन में तैनात पुअनि विनयकांत अपने दलबल के साथ वहां पहुंचे और अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. हालांकि, पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया. मामले में पुलिस ने गाड़ी के चालक और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >