शंभुगंज. थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी शत्रुघ्न दास पिता रामदुलार दास का चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने दो युवक को भी बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व ही धरमपुर गांव से शत्रुघ्न का बाइक दरवाजे पर से चोरी कर लिया गया था. इस बावत पीड़ित ने शंभुगंज थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने अनुसंधान के क्रम में चोरी हुई बाइक को मिर्जापुर बाजार से बरामद करते हुए गिरोह का भी उद्भेदन कर लिया. गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र के महथुडीह गांव के मो. मुस्ताक और श्यामपुर डाका गांव के रोहित दास है. गिरफ्तार दोनों के बताये गये गिरोह के अन्य सदस्यों का भी सत्यापन किया जा रहा है. थानाध्यक्ष मन्टू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बाइक चोर के निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
