घर से गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद

घर से गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव से गत माह गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गत माह उक्त गांव से एक लड़की गायब हुई थी. जिस मामले में लड़की के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया था. जिसके बाद केस के अनुसंधानकर्ता ने लड़की को बरामद कर लिया है. साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी गयी है. वहीं बरामद लड़की को बयान के लिए आज न्यायालय में पेश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >