पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में भव्य दीपोत्सव, सैकड़ों दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

हरवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. सैकड़ों दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर, महिलाओं ने भजन-स्तुति से की देश के लिए मंगलकामना. पढ़ें पूरी खबर.

हरवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भव्य दीपोत्सव और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंदिर न्यास समिति हरवंशपुर तेलडीहा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. शाम ढलते ही सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा.

दीपों से सजाया गया पूरा मंदिर परिसर

हरिवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में प्रज्वलित दीया. | Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को आयोजकों ने ‘सेवा और संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने पूरे परिसर को दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया. मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित होने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया.

न्यास समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसी खुशी के अवसर पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया.

महिलाओं ने भजन-स्तुति से की मंगलकामना

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय महिलाओं का भजन-स्तुति कार्यक्रम रहा. मंदिर प्रांगण में जुटी दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक भजन और स्तुति गीत प्रस्तुत किये. भजन के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, यश और दीर्घायु की मंगलकामना की.

महिलाओं ने देश की सुख-समृद्धि और शांति की भी प्रार्थना की. भजन-स्तुति के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

जय माता दी के जयकारों से गूंजा परिसर

हरिवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में मौजूद श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ और देश की उन्नति से जुड़े जयकारों से गूंजता रहा. कार्यक्रम के समापन पर मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों और विशेष रूप से महिलाओं के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में न्यास समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि मनोज सिंह, दिलीप दास, शशांक घोष, नीरज दास, मदन घोष, सनत घोष, विजय दास, दुर्गा घोष, पारितोष, प्रिंस, विश्वजीत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ठाकुर विनोद कुमार

ठाकुर विनोद कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंभूगंज (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >