जवाहर नवोदय विद्यालय में किया पौधरोपण

वन महोत्सव परियोजना के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन

बौंसी. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को पौधरोपण किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार पांडे ने बताया कि वन महोत्सव परियोजना के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के साथ-साथ के साथ-साथ विद्यालय के कर्मियों ने मौके पर पौधरोपण किया. थानाध्यक्ष ने अपने पौधे के सामने अपनी मां के नाम की तख्ती भी लगायी. बताया गया कि एक पेड़ मां के नाम 2.0 का कार्यक्रम किया गया था. विद्यालय परिसर में महोगनी सहित विभिन्न तरह के पौधे लगाये गये. प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरा भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वर्तमान में पौधरोपण बहुत आवश्यक है. मौके पर विद्यालय की प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, सचिन कुमार काउंसलर, नीतीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. प्रभारी प्राचार्य के द्वारा थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं का भी भरपूर सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >