गुड़िया मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक-खलासी ने कूदकर बचायी जान

बौंसी-हंसडीहा मार्ग पर गुड़िया मोड़ के पास फर्नीचर लदी पिकअप पलटी। चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुआ वाहन, चारों पहिए ऊपर हो गए, क्रेन से हटेगा पिकअप

बौंसी (बांका). बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को गुड़िया मोड़ के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. झारखंड की ओर से लकड़ी के फर्नीचर से लदा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बौसी बाजार की ओर जा रहा था. मंडपम होटल के पास ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और पिकअप सड़क पर पलट गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पलटने के बाद वाहन के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए और उसमें लदा फर्नीचर सड़क पर बिखर गया. हादसे से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना से ठीक पहले चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गयी. दोनों को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बौंसी थाना सक्रिय हो गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के निर्देश पर एसआई पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए. क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाने के लिए चालक की ओर से जेसीबी और क्रेन मंगायी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

ALSO READ क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Kumar

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >