पुलिस ने कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर तुलसीवरण के समीप मवेशी लोड एक पिकअप को खदेड कर जब्त कर लिया. तलाशी लेने पर उस पिकअप पर गाय का पांच बछडा व भैंस का एक बछडा मिला. जब्त वाहन के चालक व सवार लोगों में भेलवा गांव निवासी शनिचर राय पिता सत्तन राय, मुर्शीद अंसारी पिता तजीब अंसारी एवं मंसूर अंसारी पिता अजीज अंसारी शामिल हैं. इस मामले में कटोरिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक चिरंजीवी लाल तिरिया के बयान पर पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत थाना में मामला दर्ज किया गया है. चूंकि भारत में मवेशियों को निर्धारित मापदंड से अधिक संख्या में एक वाहन पर लाद कर लाने व ले जाने व उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुआल वैगेरह नहीं रहने तथा अवैध रूप से मवेशी का परिवहन करना पशु अत्याचार निवारण अधिनियम एवं पशु परिवहन नियमावली के अंतर्गत संज्ञेय अपराध है. कार्रवाई के दौरान जब्त सभी छह मवेशियों को कटोरिया निवासी सौदागर अंसारी को जिम्मेनामा पर सुपुर्द किया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.