नगरडीह गांव में पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

फोटो 22 बांका 01-अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाती पुलिस.

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर थाना कांड संख्या 182/2025 के तहत गोली कांड मामले में फरार चल रहे सात अभियुक्तों के विरुद्ध फुल्लीडुमर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार नोटिस तामिला कराकर एक-एक प्रति अभियुक्तों के घर पर चिपकाया. इसकी जानकारी फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने दी है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि उक्त गांव के नामजद अभियुक्त फूलो पंजियारा, प्रकाश पंजियारा, विक्रम पंजियारा, अमन पंजियारा, निवास पंजियारा, गोपाल पंजीयारा व अजय पंजियारा गोली कांड के मामले में फरार चल रहे है. इनके विरुद्ध बांका न्यायालय से निर्गत इश्तेहार नोटिस तामिला कराया गया है. साथ ही अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. इसके बावजूद कोर्ट में सरेंडर नही करने पर अभियुक्तों के घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई केस के आइओ दारोगा शरद श्रीकांत व पीटीसी अमित कुमार पासवान के नेतृत्व में की गयी. इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >