नौ जुलाई को होगा पंचायत उपचुनाव

नौ जुलाई को होगा पंचायत उपचुनाव

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में प्रतिनिधि के मौत के बाद खाली सीट को भरने के लिए मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्य का उपचुनाव होने जा रहा है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन अधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि प्रखंड के पथड्डा पंचायत के मुखिया नगीणा राय के मृत्यु हो जाने से एवं केंदुआर पंचायत के वार्ड संख्या 06 की वार्ड सदस्य के मृत्यु हो जाने से एवं सादपुर ग्राम कचहरी के वार्ड संख्या 12 के पंच सदस्य के मृत्यु हो जाने से चुनाव आयोग के द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2025 संपन्न कराने को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही आयोग के द्वारा निर्धारित निर्वाचन प्रपत्र 05 में सुचना का प्रकाशन 13 जून 2025 कर दिया गया है. जिसमें नामांकन कि तिथी 14 से 20 जून तक समय दिन के 11 बजे से 04 बजे तक है. समीक्षा 21 से 23 तक, नाम वापसी 24 से 25 तक, प्रतिक चिन्ह आवंटित 26 एवं मतदान कि तिथि 9 जुलाई तक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >