चांदन. चांदन हाइ स्कूल के खेल मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय पंच कुण्डीय महारूद्र यज्ञ के तीसरे दिन के कथा में कथावाचिका साध्वी पीतांबरा दीदी ने अपने कथा में रामचरित मानस कथा में भगवान राम के जन्म के प्रसंग पर कथा सुनाई. इस प्रसंग में उन्होंने बताया कि अयोध्या नगरी में राजा दशरथ के घर माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया. इस क्रम में प्रस्तुत आकर्षक व मनमोहक झांकी में भगवान के जन्म का उत्सव चांदन की धरती पर अवतरण हुआ. पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु श्रोता बधाई गीत पर नृत्य करते हुए भगवान राम के जन्म उत्सव को मनाया. वृंदावन से आये हुआ रास लीला के कलाकारों द्वारा राम जन्म की झांकी प्रस्तुत की गयी. जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए. शनिवार की कथा के प्रसंग में भगवान राम विवाह पर प्रवचन होंगे. महारूद्र यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ कमिटी के सभी सदस्य ततपरता से लगे हैँ. जिसमें चंद्रमोहन पाण्डेय, अभय चंद्र आजाद, बिक्रम दुबे, अवधेश वर्मा, संतोष बाजपेयी, मिथलेश शर्मा, अरुण मिस्त्री सहित सभी सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
