उद्घाटन मैच में पक्की सराय की टीम रही विजयी

धोरैया प्रखंड कार्यालय मैदान पर एनसीसी परिवार द्वारा आयोजित डाॅ भीमराव आंबेडकर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मनीष कुमार ने फीता काटकर किया.

धोरैया. धोरैया प्रखंड कार्यालय मैदान पर एनसीसी परिवार द्वारा आयोजित डाॅ भीमराव आंबेडकर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मनीष कुमार ने फीता काटकर किया. मौके पर पूर्व विधायक ने खेल की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला. कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. इससे आपसी भाईचारा भी बढ़ता है. टूर्नामेंट के आयोजन के लिए उन्होंने एनसीसी परिवार की सराहना की. उद्घाटन मैच में ओड़हारा की टीम को 28 रनों से पराजित कर पक्की सराय की टीम विजयी रही. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पक्की सराय की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 187 रन बनाये. वहीं जवाब में खेलते हुए ओड़हारा की टीम 159 रनों पर ही सिमट कर रह गयी. पक्की सराय टीम के अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि मंतलाल चौहान, आशुतोष कुमार रूद्र, अमरेंद्र कुमार सिंह, सच्चिदानंद यादव, पप्पू तांती, मोनू कुमार, प्रिंस कुमार, आर्यन कुमार, अमरजीत भारती, सन्नी कुमार, राजा राम दास आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >