जिले के पैक्स व व्यापार मंडल बनेंगे एनसीईएल व एनसीओएल के सदस्य

सहकारी समिति को आधुनिक दौर के रूप में व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. इन्हें एनसीईएल, एनसीओएल सहित अन्य संगठनों की सदस्यता दिलायी जायेगी.

अबतक 21 ने एनसीईएल व 46 समितियों ने एनसीओएल की ली सदस्यता

बांका. सहकारी समिति को आधुनिक दौर के रूप में व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. इन्हें एनसीईएल, एनसीओएल सहित अन्य संगठनों की सदस्यता दिलायी जायेगी. विशेष रूप से विभिन्न मानकों पर खरा उतरने वाले समितियों को इसकी सदस्यता प्राथमिकता के साथ दिलायी जायेगी. विभागीय निर्देश के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में एक तिहाई समिति या कम से कम पांच समितियों को एनसीईएल व एनसीओएल की सदस्यता ग्रहण कराना है. रिपोर्ट के अनुसार, जिलांतर्गत एनसीईएल में 21 एवं एनसीओएल में 46 समितियों द्वारा सदस्यता ग्रहण कर ली है तथा बीबीएसएसएल (भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड) में अब तक 174 समितियों ने सदस्यता ग्रहण किया है.

शेष बचे समिति को कैंप मोड में बनाया जायेगा सदस्य

डीसीओ ने सभी बीसीओ को निर्देश दिया है कि अपने प्रखंड अंतर्गत शेष बचे समितियों में विभागीय निर्देश के आलोक में तीनों मल्टी स्टेट सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए कैंप मोड में कार्रवाई करेंगे. ज्ञात हो कि वैसी समितियां, जिनको विभाग के द्वारा 1000 या 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम प्राप्त हुआ है, उन्हें एनसीईएल (राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड) व एनसीओएल (राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड) की सदस्यता ग्रहण कराया जाना है तथा उन समितियों को, जिनको धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में धान का क्रय करने के लिए अधिक लक्ष्य आवंटित हुआ है, उन समितियों को भी लाभ होने की स्थिति में इन सोसाइटियों की सदस्यता ग्रहण कराना है. उन्होंने अविलंब समिति के अध्यक्ष व प्रबंधक से समन्वय स्थापित करते हुए एनसीईएल व एनसीओएल की सदस्यता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करने को कहा है.

1000 व 500 क्षमता वाले पैक्स, व्यापार मंडल के नाम

बेलहर :

राजपुर, बेलहर, तरी मझगांय, लौढ़िया, रांगा, बहोरना, साहेबगंज, तरैया, सूर्यकाना बेलडीहा, घोरबहियार, झिकुलिया

चांदन :

चांदन व्यापार मंडल, उत्तरी वारने, चांदवारी, दक्षिणी वारने, धनुवसार, कोरिया, उत्तर कसबावसीला, गौरीपुर

शंभुगंज :

रामचुआ, वैदपुर, पौकरी, भरतशीला, परमानंदपुर

कटोरिया :

घोरमारा, मनिया, हड़हार

धोरैया :

गचिया बसबिट्टा, रणग्राम

बौंसी :

कैरी

रजौन :

सिंहनान

बांका :

समुख्यिा

अमरपुर :

शोभानपुर

सहकारी समिति को विकसित करने और किसानों के लिए अधिक से अधिक उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठाये जा रहे हैं. समितियों को एनसीईएल व एनसीओएल का सदस्य बनाया जाना है. इसके लिए सभी बीसीओ को उपर्युक्त निर्देश दिये गये हैं.

मो जैनुल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांकाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >