दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक-दूसरे के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के दुहबा गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये, सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

बेलहर. थाना क्षेत्र के दुहबा गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये, सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जिसमें दो व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जहां से दोनों जख्मी को भागलपुर मायागंज भेजा गया. दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पहले पक्ष के सौरभ कुमार सिंह ने गांव के ही अंकित कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, गोपी कुमार, उगन कुमार, अमित कुमार, विवेक कुमार, सुमित कुमार, हिमांशु कुमार, मनोज सिंह, मनीष कुमार सिंह, बाबूलाल सिंह, पंकज सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा एवं लोहे के रॉड तथा टेंगारी लेकर घर पर आकर मारपीट करने एवं बुरी तरह जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष के उगन कुमार ने सौरव कुमार, बाल्मीकि सिंह, सोनू सिंह आदि के विरुद्ध गांव में हो रहे एक शादी कार्यक्रम में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >