विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही चौथे दिन की मैट्रिक परीक्षा

प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन प्रथम एवं द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.

बौंसी. प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन प्रथम एवं द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. कुल 2318 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2274 उपस्थित रहे, जबकि 44 अनुपस्थित पाये गये. सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया. परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों ने लगातार निगरानी की. प्रशासन की सतर्कता से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

बांका/रजौन प्रतिनिधि के अनुसार,

रजौन के राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में प्रथम पाली में कुल 543 में से 536 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 517 में से 508 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी-चकसपिया परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक मनोज कुमार पंडित के नेतृत्व में प्रथम पाली में कुल 403 में से 393 एवं द्वितीय पाली में 375 में से 370 परीक्षार्थी शामिल हुए.

बाराहाट प्रतिनिधि के अनुसार,

प्रखंड के सभी केंद्रों पर चौथे दिन की मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गयी. जिसमें रामेश्वर भेरो राधिका इटर स्तरीय विद्यालय पथरा में प्रथम पाली के सोशल साइंस विषय में 8 छात्र एवं द्वितीय पाली में 5 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं सूर्य नारायण सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय बाराहाट में प्रथम पाली में 9 छात्र एवं द्वितीय पाली में 14 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे. डॉ हरिहर चौधरी इंटर स्तरीय विद्यालय बाराहाट में प्रथम पाली में 2 छात्रा एवं द्वितीय पाली में 4 छात्रा परीक्षा से अनुपस्थित रही, जबकि बीएन झा इंटर स्तरीय विद्यालय कमलपुर में प्रथम पाली में 8 छात्र एवं इसी केंद्र पर द्वितीय पाली में 2 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

पंजवारा प्रतिनिधि के अनुसार,

मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई. क्षेत्र के प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 588 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्र अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >