बौंसी नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स जमा कराने की अपील

नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वसूली की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपना टैक्स जमा नहीं कराया है.

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वसूली की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपना टैक्स जमा नहीं कराया है. नगर प्रशासन का कहना है कि शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए होल्डिंग टैक्स का समय पर भुगतान बेहद आवश्यक है. जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष कोमल भारती ने बताया कि होल्डिंग टैक्स नगर पंचायत द्वारा घर, दुकान, प्लॉट या अन्य संपत्तियों पर लगाया जाने वाला स्थानीय कर है. इसी राशि से सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और पार्क जैसी आवश्यक सुविधाओं का संचालन और विकास किया जाता है.

क्यों जरूरी है भुगतान

यदि नागरिक समय पर टैक्स जमा नहीं करते हैं, तो विकास कार्य प्रभावित होते हैं. नगर पंचायत को राजस्व की कमी का सामना करना पड़ता है, जिससे योजनाएं अधूरी रह सकती हैं. समय पर भुगतान से शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत होगी. सड़क और नाली निर्माण कार्य तेज होंगे, स्ट्रीट लाइट और पानी की सुविधा बेहतर होगी. नगर पंचायत ने सभी संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करें और शहर के विकास में भागीदार बनें. समय पर भुगतान करने वालों को भविष्य में किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई या जुर्माने से भी बचाव होगा. व्यवसायिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव उर्फ राजू सिंह का मानना है कि नागरिकों में जागरूकता की कमी के कारण टैक्स संग्रह प्रभावित हो रहा है. समाज के जागरूक लोगों और जनप्रतिनिधियों को आगे आकर लोगों को होल्डिंग टैक्स के महत्व के बारे में समझाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >