आशा पायल फाउंडेशन ने 15 जरूरतमंद कन्याओं को दी विदाई सामग्री

बांका में आशा पायल फाउंडेशन ने 15 गरीब कन्याओं के विवाह में विदाई सामग्री देकर मदद की और दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।

जयपुर (बांका). आशा पायल फाउंडेशन की ओर से बांका जिले के विभिन्न गांवों की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को विवाह के अवसर पर विदाई सामग्री प्रदान कर सहयोग किया गया. इस दौरान संस्था ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक भी किया.

15 कन्याओं को मिला सहयोग

कार्यक्रम के तहत 15 कन्याओं को विदाई सामग्री दी गई. इनमें बेलटिकरी की मिंकु कुमारी, बरमसिया की चांदनी सोरेन, धनोछी की करीना कुमारी, गौरा की प्रियांशु कुमारी, मठडीह की संगीता कुमारी एवं नेहा कुमारी, भैरोपुर की आशा कुमारी, मुसकोडवा की सलोनी कुमारी, खरना की अंजनी कुमारी, टेंगरिया की अंजु कुमारी, भेलवा की बुलबुल कुमारी, जोगियाबांध की पूजा कुमारी, झाझा की संगीता कुमारी, नारायणपुर की पूनम कुमारी तथा आरा की मनीषा कुमारी शामिल रहीं.

बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

संस्था के सदस्यों ने उपस्थित लोगों से बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही इन कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है.

समाजसेवियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता कैलाश यादव, मिथलेश सिंह, गौतम कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे भी सहयोग करने का संकल्प लिया.

ALSO READ : बांका के ग्रामीण इलाकों में बिजली फॉल्ट से त्राहि-त्राहि: 5-6 घंटे भी नहीं मिल रही आपूर्ति


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >