सदर अस्पताल में आज दो पालियों में चलेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

Banka Health Update : बांका सदर अस्पताल में गुरुवार को दो पालियों में सामान्य ओपीडी संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी, जबकि विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है.

बांका सदर अस्पताल में गुरुवार को दो पालियों में सामान्य ओपीडी संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी, जबकि विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है.

सुबह नौ बजे खुल जायेगी ओपीडी

सदर अस्पताल में पहली ओपीडी सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक संचालित होगी. वहीं दूसरी ओपीडी दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी. पहली पाली में डॉ महेंद्र कुमार और डॉ दिलीप कुमार मरीजों को देखेंगे. महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण और डॉ असफिया फातमा मौजूद रहेंगी.

सर्जरी, शिशु और नेत्र विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात

ओपीडी सर्जरी विभाग में डॉ कुमार मयंक और डॉ सूरज कुमार अपनी सेवा देंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी और डॉ दिनेश कुमार बच्चों की जांच और इलाज करेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली और डॉ विक्रम सत्यार्थी मरीजों को देखेंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी. रोस्टर के अनुसार सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक डॉ उस्मान गनी, दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक डॉ संजीव कुमार और रात 08 बजे से सुबह 08 बजे तक डॉ दिनकर झा ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए ग्रेड एएनएम की भी तैनाती की गई है.

दंत, फिजियोथरेपी और एसएनसीयू में भी व्यवस्था पूरी

दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार मौजूद रहेंगे. फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवा देंगे. इसके अलावा ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी मौजूद रहेंगे. एसएनसीयू की पहली पाली में डॉ कुमार शैलेंश और डॉ एजाज मसीह, जबकि दूसरी पाली में डॉ कुमार सौरभ मौजूद रहेंगे.

बिजली कटौती की कोई सूचना नहीं

शहर में गुरुवार को निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहने की संभावना है. विद्युत विभाग के अनुसार आंधी या तूफान आने की स्थिति में फॉल्ट के कारण कुछ समय के लिए बिजली बाधित हो सकती है. हालांकि विभाग की ओर से फिलहाल किसी प्रकार की बिजली कटौती की सूचना जारी नहीं की गई है. अमरपुर और बांका ग्रिड से नियमित बिजली आपूर्ति जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >