बेलहर. थाना क्षेत्र के मंझगांय गांव से पुलिस ने शराब बेचते एक व्यक्ति को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में पुअनि गौतम कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि गश्ती के क्रम में मध निषेध कंट्रोल पटना से सूचना मिली कि मंझगांय गांव के जोगेंद्र मांझी अपने घर में शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए जब उसके घर की तलाशी ली गयी तो उसके घर में कोल्ड ड्रिंक के नौ बोतल में करीब 20 लीटर देसी महुआ शराब पाया गया. इसके बाद जोगेंद्र मांझी को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
