दो वारंटी सहित एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

रजौन पुलिस ने शनिवार को दो वारंटी सहित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है

बांका/रजौन. रजौन पुलिस ने शनिवार को दो वारंटी सहित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. सभी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है. गिरफ्तार वारंटियों में मो. कमरुद्दीन पिता मो. हबीब एवं मनोज यादव पिता सुरेश यादव, दोनों रजौन थाना क्षेत्र के मकरमडीह के रहने वाले हैं. एक कांड के अभियुक्त मनीष कुमार पिता राजकुमार शाह, साकिन खैरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और वारंटियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >