शंभुगंज में कृषि सांख्यिकी संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

फसल कटनी प्रयोग के माध्यम से जिला का उपज दर का आकलन किया जाता हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विभागीय निर्देश पर कृषि सांख्यिकी से संबद्ध प्रखंड पदाधिकारी एवं कर्मियों का क्षमता वर्धन का व्यवहारिक प्रशिक्षण बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दिया गया. प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी कार्यालय बांका के सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार, बीसीओ विपिन कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह एवं राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकारों ने भाग लिया. प्रशिक्षण कृषि वर्ष 2025-26 रब्बी फसल को लेकर दिया गया. प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर जिला सांख्यिकी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कृषि सांख्यिकी से संबद्ध कार्य जैसे फसल कटनी प्रयोग, द्रुत सर्वेक्षण, क्षेत्रवार, क्षेत्रफल का आकलन सहित अन्य बिंदुओं को बिन्दुवार बताया गया. वहीं बताया गया कि फसल कटनी प्रयोग के माध्यम से जिला का उपज दर का आकलन किया जाता हैं. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुबोध कुमार झा, राजस्व कर्मचारी समरजीत सिंह, कृषि समन्वयक विकास कुमार, रुपेश कुमार, अजय शर्मा, अमिष कुमार, एटीएम सुमीत कुमार, किसान सलाहकार विवेकानंद विवेक, बबलू कुमार, रुपेश भारती, सुलोचना कुमारी, पुनम कुमारी, क्रामती कुमारी, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, शिवशंकर सिंह, अभय कुमार, कुंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >