समाहरणालय समीप पर एक दिवसीय धरना आज

पूर्व जिप सदस्य व बांका विधानसभा के भावी प्रत्याशी मनोज चंद्रवंशी के नेतृत्व में गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम समाहरणालय के समीप किया जायेगा.

बांका. पूर्व जिप सदस्य व बांका विधानसभा के भावी प्रत्याशी मनोज चंद्रवंशी के नेतृत्व में गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम समाहरणालय के समीप किया जायेगा. जानकारी देते हुए श्री चंद्रवंशी ने बताया कि डैम में पानी होने के बावजूद नहर में पटवन के लिए पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. इसी वजह से धान फसल को नुकसान हो रहा है. लाेग मशीन चलाकर पटवन कर रहे हैं. इसी मुद्दे पर यह धरना दिया जा रहा है. साथ ही जिला प्रशासन को इससे संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >