नहीं मिली बुलेट तो बहू को केरोसिन डाल जलाया, मौत

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बुधवार रात दहेज में बुलेट और सोने का चेन नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने अपनी बहू को ही केरोसिन डाल कर जला दिया

भागलपुर : बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बुधवार रात दहेज में बुलेट और सोने का चेन नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने अपनी बहू को ही केरोसिन डाल कर जला दिया. घटना के बाद उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां से महिला की स्थिति देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. गुरुवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

इधर घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है. मृतका नेहा कुमारी के पिता प्रफुल्ल शर्मा ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि पिछले वर्ष 13 जून को उनकी बेटी नेहा की शादी अमरपुर के गोपालपुर निवासी जितेंद्र शर्मा से करायी थी.

शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सभी सामान्य रहा. पर बाद में ससुराल वालों ने दहेज के लिए नेहा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. दहेज में सोने का चेन और बुलेट मोटरसाइकिल मांग रहे थे. बुधवार रात उनकी बेटी के ससुरालवालों के पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी को केरोसिन डालकर जला दिया गया है. वह अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे. बरारी पुलिस ने मृतका के पिता का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >