जमीन विवाद में भतीजे ने वृद्ध दंपति के साथ किया मारपीट, थाना में की शिकायत

जमीन विवाद में भतीजे ने वृद्ध दंपति के साथ किया मारपीट, थाना में की शिकायत

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के भरतशिला गांव में वृद्ध दंपति को उसके ही भतीजे ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट किया. जानकारी के अनुसार भरतशिला गांव के रामविलास विश्वास पिता स्व. रसिक विश्वास अपने घर में था. इस दौरान जमीन विवाद को लेकर कर्णदेव यादव और उसके पुत्र फनीष कुमार यादव ने गाली-गलौज करने लगा. जब रामविलास विश्वास और उसकी पत्नी रामप्यारी देवी ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो कर्णदेव यादव अपने पुत्र के साथ रामविलास विश्वास के घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. जिससे रामविलास विश्वास मामूली रूप से जख्मी हो गये. हालांकि घटना की शोर पर पड़ोस के लोग दौड़े और फिर दोनों को एक दूसरे से अलग कर विवाद को शांत किया. इसके बाद फिर पीड़ित रामविलास विश्वास अपनी पत्नी रामप्यारी देवी सहित परिवार के सदस्यों के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कर्णदेव यादव और उसके पुत्र फनीष कुमार यादव, संकेत कुमार, निप्पू कुमार समेत आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी कर्णदेव यादव सहित अन्य ने आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >