बांकाः आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसी क्रम में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सपना रानी के कक्ष में ट्रैफिक चालान से जुड़े वादों के निष्पादन को लेकर परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सत्यभूषण आर्य के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सपना रानी ने ट्रैफिक चालान से जुड़े सुलहनीय मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर चर्चा की. उन्होंने सुझाव दिया कि परिवहन विभाग ट्रैफिक चालान से जुड़े जिन मामलों का सुलह संभव है, उनमें वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर लोक अदालत से पहले प्री-लिटिगेशन के लिए बुलाया जाए. इसके बाद सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन कराया जाए. 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत सचिव ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय बांका में किया जायेगा. इसमें अधिक से अधिक ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का निष्पादन हो, इसके लिए वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया. बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में जिला परिवहन विभाग की पदाधिकारी एडीटीओ निशा राज, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार व यातायात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा उपस्थित रहे.
ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारे को लेकर बैठक, 12 सितंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

बैठक में मौजूद न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण | Prabhat Khabar Network
Copied link
बांका में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। ट्रैफिक चालान के मामलों के निपटारे के लिए परिवहन विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बैठक की।